समृद्ध राष्ट्र, समृद्ध व्यापार
अपना व्यापार, अपना समाचार
HomeVyaparव्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें महाराष्ट्र सरकार : शंकरभाई ठक्कर

व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें महाराष्ट्र सरकार : शंकरभाई ठक्कर

– मीरा रोड भायंदर के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर डीसीपी को सोपा ज्ञापन

व्यापार हिंदूस्थान प्रतिनिधी, मुंबई
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने महाराष्ट्र में आए दिन व्यापारियों पर हो रहे हैं हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कहीं भाषा के नाम पर तो कहीं जाति के नाम पर व्यापारियों की प्रताड़ना की जा रही है जिससे महाराष्ट्र के व्यापारी भय के माहौल में जी रहे हैं। इसलिए आज हमने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जिनके पास गृहमंत्री का भी विभाग है उनसे अनुरोध किया है की महाराष्ट्र के व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आए दिन हो रहे हमले की गंभीरता को देखते हुए ऐसे तत्वों पर तुरंत आवश्यक कार्यवाही की जाए।
हाल के दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में ऐसी घटनाएँ प्रकाश में आई हैं, जिनमें गैर-मराठी नागरिकों और व्यापारियों को निशाना बनाया गया है। यह घटनाएँ सामाजिक सौहार्द्र और कानून व्यवस्था दोनों के लिए चिंताजनक हैं, विशेष रूप से यह निशाना बनाए गए व्यापारी जो की महाराष्ट्र के लोगों को सभी प्रकार के सामानों की आपूर्ति करते हैं।
महाराष्ट्र हमेशा से विविधता, संस्कृति और व्यापार का संगम रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

शंकरभाई ठक्कर

राष्ट्रीय सचिव, कैट तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष, अ.भा. खाद्यतेल असोसिएशन

महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों – मुंबई, पुणे, नासिक, और नागपुर से लेकर छोटे गांव और कस्बों तक बड़ी संख्या गैर-मराठी व्यापारी है। ऐसी स्थिति में उनके बीच भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो आर्थिक गतिविधियों पर भी असर डाल सकता है।
निम्नलिखित मांगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री समक्ष प्रस्तुत की हैं:
1. राज्य सरकार ऐसे किसी भी तत्व पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करे, जो क्षेत्रीय या भाषिक भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हों।
2. राज्य के सभी प्रमुख बाज़ारों में सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त किया जाए, विशेषकर वहाँ जहाँ गैर-मराठी व्यापारी अधिक सक्रिय हैं।
3. माननीय मुख्यमंत्री जी के माध्यम से एक सार्वजनिक संदेश जारी किया जाए, जो व्यापारियों में विश्वास बहाल करे कि राज्य सरकार सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
4. सरकार ऐसी घटनाओं के वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तुरंत उचित कार्यवाही करें।
ऑल इंडिया ज्वेलरी एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन केडिया ने कहा हाल के कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सराफा दुकानों पर आए दिन लूट की घटनाएं घट रही है तो कई जगह पर भाषा और जाति के नाम पर सर्राफा व्यापारियों की प्रताड़ना की जा रही है ऐसी स्थिति में बहुमूल्य वस्तुओं के संबंध व्यापार कर रहे सर्राफा व्यापारी अपने आप को आसुरक्षित महसूस कर रहे हैं महाराष्ट्र के आदरणीय मुख्यमंत्री जो की गृहमंत्री भी है से अनुरोध है की सर्राफा व्यापारियों सुरक्षा प्रदान करें ताकि निश्चित होकर अपना व्यापार कर सके।
शंकर ठक्कर ने आगे कहा ऐसी घटनाओं पर चिंता जताते हुए गुजरात एवं राजस्थान प्रदेश के व्यापारियों ने अपने-अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महाराष्ट्र के व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से तुरंत हस्तक्षेप कर व्यापारियों की सलामती के लिए योग्य कार्यवाही करने की मांग की है। मीरा भायंदर में बनी घटना से आहत व्यापारियों ने आज अपनी दुकान बंद रखकर डीसीपी को ज्ञापन सौंप कर व्यापारियों की सुरक्षा एवं आगे ऐसी कोई घटना ना बने इसके लिए पुलिस को उचित करवाई करने की मांग की|
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments