समृद्ध राष्ट्र, समृद्ध व्यापार
अपना व्यापार, अपना समाचार
HomeVyaparव्यापार जगत प्रधानमंत्री मोदीजी और सरकार के साथ—राष्ट्रीय हितों की रक्षा में...

व्यापार जगत प्रधानमंत्री मोदीजी और सरकार के साथ—राष्ट्रीय हितों की रक्षा में पूर्ण समर्थन

राष्ट्रीय हित सर्वोपरि,हर बार हर स्थिति में : शंकरभाई ठक्कर
व्यापार हिंदुस्थान प्रतिनिधी, मुंबई
अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकरभाई ठक्कर ने पुरे जोर से बताया की, ‘देशभर की हजारों व्यापारिक संस्थाओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार को पूर्ण और स्पष्ट समर्थन दिया है, जिन्होंने भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और आर्थिक हितों की रक्षा में दृढ़ और साहसिक रुख अपनाया है।’
हम सरकार की राष्ट्र और जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं—चाहे वह निर्णायक विदेश नीति हो, राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा हो या वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए गए कदम हों।
साथ ही, हम कांग्रेस पार्टी के गैर-जिम्मेदाराना, विभाजनकारी और राष्ट्रविरोधी रुख की कड़ी निंदा करते हैं, जो लगातार भारत की एकता को कमजोर करता है और देशवासियों के मनोबल को गिराता है। हाल के दिनों में कांग्रेस के बयानों और कृत्यों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मसार किया है और राष्ट्रविरोधी ताकतों को प्रोत्साहित किया है।
महासंघ के महामंत्री तरुण जैन ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस ने हमारे सशस्त्र बलों की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए, राष्ट्रीय अभियानों पर संदेह जताया और देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जनता को भ्रमित करने का कार्य किया।
शंकर ठक्कर ने आगे कहा, भारत का व्यापारिक समुदाय प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और सभी राजनीतिक दलों से अपील करता है कि जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा और गौरव की हो, तो दलगत राजनीति से ऊपर उठें। भारत के व्यापारी किसी भी ऐसी ताकत का समर्थन नहीं करेंगे—चाहे वो देश के भीतर हो या बाहर—जो हमारी एकता को कमजोर करे या हमारी प्रगति को बाधित करे। राष्ट्र सर्वोपरि—हर बार और हर स्थिति में।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments